सीतामढ़ी, अप्रैल 18 -- शिवहर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला अधिवक्ता संघ भवन परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार की अध्यक्षता में 'संवेदीकरण सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। जिसमें 'कमजोर गवाह और उनकी पूछताछ' विषय पर जानकारी दी गई। आयोजन का उद्देश्य अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को 'कमजोर गवाह साक्ष्य केंद्र' की कार्यप्रणाली और कमजोर गवाहों को न्याय प्रक्रिया के दौरान मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराना था। श्री कुमार ने कहा कि न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गवाहों का संरक्षण बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि कमजोर गवाह बिना किसी डर के गवाही दे सकें, इसके लिए साक्ष्य केंद्र जैसी व्यवस्था लागू की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक ने वैकल्पिक विवाद समाधान भवन में उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.