छपरा, मई 16 -- एकमा। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एकमा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार ने की। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने डेंगू मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और आम लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- डेंगू दिवस पर जागरुकता अभियान चलाया डेंगू रोकथाम की पहल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के लिए नियमित रूप से दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए सीएचसी में डेंगू जांच किट उपलब्ध कराई गई है, ताकि समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित किया...