मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- साहेबगंज। जिला आयुष स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय हुस्सेपुर में बुधवार को आयुष विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने के तरीकों की जानकारी दी गई। डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि आयुर्वेदिक पद्धति के माध्यम से लोग अपने जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बना सकते हैं। मौके पर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के बीच नीम, आंवला, अश्वगंधा, कढ़ी पत्ता, तुलसी आदि औषधीय पौधों का वितरण किया गया। मौके पर एएनएमआर मंजू कुमारी, प्रभु प्रसाद साह, सुनीता कुमारी, रोशन, रामबहादुर कुशवाहा, समोद ठाकुर, नीता कुमारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.