जागरूकता कार्यक्रम में एसआईआर के बारे में दी जानकारी
रांची, जुलाई 5 -- रांची। जमीअतुल मोमेनिन चौरासी की रविवार को अंजुमन मुसाफिरखाना में एसआईआर को लेकर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हाजी मजहर की अध्यक्षता में हुई इस कार्यक्रम में एसआईआर फार्म भरने का तरीका बताया गया। उपस्थित वक्ताओं ने यह भी बताया कि फार्म में एक कॉलम में 2003 में जिनका नाम नहीं है, उसे भरना है। वक्ताओं ने फार्म के बारे में पूरी जानकारी दी। साथ ही फार्म के साथ लगने वाले दस्तावेजों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मो फैजी, पुष्कर महतो, हाजी फिरोज, शामीम अख्तर, मो जबीउल्लाह, अरशद कुरैशी, इरशाद इमाम, अशरफ अंसारी, अबु अली समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.