मुरादाबाद, जनवरी 6 -- मुरादाबाद। परिवहन की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 31 जनवरी तक मनाया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने मंगलवार को काशीपुर बस स्टैंड पर बस चालकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। लोगों को बताया कि वे कोहरे में वाहन चलाते समय अपने वाहन की हेडलाइट, फॉग लाइट, इंडिकेटर एवं हॉर्न का प्रयोग अवश्य करें। आरटीओ व उनकी टीम ने विभन्न स्कूलों की बसों का निरीक्षण किया गया, इस चेकिंग अभियान में 08 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से एक स्कूली वाहन का सड़क सुरक्षा के मानकों के अनुरूप न होने पर चालान किया गया। इस मौके पर अमित गुप्ता, मौ़ साजिद, महेन्द्र त्यागी, कपिल रस्तौगी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.