लोहरदगा, मार्च 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला प्रसाशन एवं लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान लोहरदगा संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह उन्मूलन अभियान का नया चरण शनिवार को शुरू हुआ। सांसद सुखदेव भगत ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्था सचिव सीपी यादव की अगुवाई में बाल विवाह के विरूद्ध जागरूकता मुहिम के तहत हस्ताक्षर अभियान चला। सांसद ने कहा कि इस कार्यक्रम से जिले के सभी हितधारकों एवं समुदाय में जागरूकता आएगी। जिले को बाल विवाह मुक्त संसदीय क्षेत्र बनाने में मदद मिलेगी। बाल विवाह कानूनन अपराध है। समाज के लिए अभिशाप है। ये जागरूकता एवं शिक्षा से ही दूर हो सकता है। सीपी यादव ने कहा कि ये रथ गुमला जिले के सभी प्रखंडों, थाने, पंचायत सचिवालय एवं बाजार हाट का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगी साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.