गया, अप्रैल 18 -- विश्व धरोहर दिवस पर शनिवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने लोगों से सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी धरोहरें केवल स्मारक नहीं बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति और पहचान का जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए महाबोधि मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय और अजंता गुफाएं जैसे स्थलों का उल्लेख किया और कहा कि ये हमारे गौरवशाली अतीत की झलक दिखाते हैं। उन्होंने चेताया कि बढ़ता प्रदूषण, अवैध निर्माण और लापरवाही इन धरोहरों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं।डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यदि समय रहते संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियां इन अमूल्य धरोहरों से वंचित रह जाएंगी। यह भी पढ़ें- हमें अपनी धरोहरों के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा : विस अध्य...