चंदौली, मई 11 -- नौगढ़। ग्राम पंचायत चिकनी जागरूकता अभियान समिति अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान संतराम सिंह के नेतृत्व में रविवार को चिकनी, औरवाटांड़ पढौती आदि गांवों में व्यापक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सड़क, गली और नालियों की साफ-सफाई कर जलभराव वाले जगहों पर जल निकासी की व्यवस्था कराने में जुटे रहे। वही ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण में रहने, घरों के आसपास गंदगी न फैलाने तथा साफ-सफाई अपनाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। बैरगाढ गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नियुक्त सफाईकर्मी साफ-सफाई करने के लिए नहीं आते हैं। जिससे जगह जगह गंदगी और जलजमाव की समस्या बनी हुई है। यह भी पढ़ें- गांवों में लड़खड़ाने लगा डोर टू डोर कचरा उठाव अभियान वहीं ग्राम पंचायत चिकनी में दो सफाईकर्मी नियुक्त हैं। जिनकी लापरवा...