सराईकेला, दिसम्बर 12 -- सरायकेला, संवाददाता। डीसी नीतीश कुमार सिंह ने जिले में धान अधिप्राप्ति जागरूकता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुवार को निकला यह रथ जिले में संचालित 27 धान अधिप्राप्ति केंद्रों की विस्तृत जानकारी ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंचाएगा। किसानों को पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, धान गुणवत्ता मानक एवं निर्धारित दरों से संबंधित सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डीसी ने कहा कि किसानों को पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध धान क्रय व्यवस्था उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिप्राप्ति केंद्रों पर आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। कहा, जागरूकता रथ के माध्यम से धान अधिप्राप्ति कार्यक्रम से जुड़ी सही एवं अद्यतन जानकारी गांव-गांव तक पहुंचेगी, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.