सिमडेगा, अप्रैल 10 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। डालसा के निर्देश पर शुक्रवार को प्रखंड लसिया बाजार में चलंत लोक अदालत के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्याय आपके द्वार वैन के जरिए पहुंचे अभियान के दौरान अधिवक्ता प्रद्युम्न सिंह एवं ओमकारनाथ ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा, भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों सहित कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनमें आमजन बिना किसी शुल्क के विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए निःशुल्क कानूनी सहायता की व्यवस्था है। जिसका ला...