गोरखपुर, मार्च 14 -- गोरखपुर। चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत आज दिनांक 13 मार्च 2026 को शिविर का दूसरा दिन "नशा मुक्ति उन्मूलन दिवस" के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं एवं स्वयंसेविकाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रयास नशा मुक्ति उन्मूलन अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर स्वयंसेविकाओं को संबोधित किया तथा नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं जागरूक बनें तथा समाज में भी लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।राष्ट्रीय सेवा योजना जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.