जागरूकता अभियान के तहत बंदियों को दी गई कानूनी जानकारी
सिमडेगा, मई 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत मंडलकारा में बंदियों के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी एलएडीएस अधिवक्ता बृखभान अग्रवाल एवं पैनल अधिवक्ता ओंकारनाथ ने जेल में रह रहे बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों,निःशुल्क विधिक सहायता तथा न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है,ताकि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। अधिवक्ताओं ने बंदियों को यह भी जानकारी दी कि वे अपने मामलों में विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं तथा न्यायिक प्रक्रिया के दौरान उन्हें किन अधिकारों का लाभ मिलता है। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.