शामली, मार्च 25 -- झिंझाना। क्षेत्र में मुख रोगों के प्रति जागरूकता अभियान के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दंत चिकित्सक द्वारा लोगों के दांतों की जांच कर उन्हें मुख स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया और गुटखा, तंबाकू आदि को छोड़ने के लिए शपथ भी दिलाई। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दंत मरीजों का निःशुल्क परीक्षण किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर रजत चौहान के निर्देशन और नेतृत्व में दंत चिकित्सक डाक्टर सुनील ने मरीजों को दांतों व मसूड़ों से संबंधित बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दांतों की देखभाल करने के घरेलू तरीके भी बताएं। चिकित्सक ने बताया कि तंबाकू, गुटखा व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन मुख कैंसर जैसी गंभीर ब...