मेरठ, जून 6 -- मेरठ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'जागरूक नागरिक एसोसिएशन' ने जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्था ने मेरठ में अपना 121वां रेन वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल स्थापित किया है। मेरठ कैंट स्थित रक्षा लेखा नियंत्रक(सीडीए) कार्यालय में दो नए रेन वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल स्थापित किए गए। संस्था इससे पहले भी इसी कार्यालय के दो अन्य स्थानों पर यह सुविधा उपलब्ध करा चुकी है। संस्था के महासचिव गिरीश शुक्ला ने जल संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि बड़े पैमाने पर वृक्षों की कटाई और जंगलों के खत्म होने से मानसून पर बुरा असर पड़ा है और वर्षा में कमी आई है। यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर धरती पर हरियाली बढ़ायें लोगों में जागरूकता की कमी के कारण बारिश का काफी पानी व्यर्थ बह जाता है। ​संस्था के उपाध्यक्ष आरके अरोड...