चतरा, अप्रैल 25 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि विश्व मलेरिया दिवस की पूर्व संध्या पर रेफरल अस्पताल सिमरिया में शुक्रवार को चिकित्सा प्रभारी डॉ. बीएन प्रसाद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान क्षेत्र में मलेरिया के उन्मूलन, रोकथाम और समय पर उपचार सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रसाद ने कहा कि मलेरिया एक घातक बीमारी है, लेकिन समय पर सजगता और उपचार से इससे पूरी तरह बचा जा सकता है। उन्होंने कर्मियों को कड़े निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को जागरूक करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि ठहरे हुए पानी में ही मलेरिया के मच्छर पनपते हैं। यह भी पढ़ें- विश्व मलेरिया दिवस : विद्यार्थियों को दी गई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.