अयोध्या, मार्च 13 -- अयोध्या। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 से 12 मार्च तक बाल सुधार गृह, मण्डल जेल व महिला सुधार गृह में जागरुकता शिविर व स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में एचआईवी व सिलफिस की 482 कैदियों की जांच की गई। क्षय रोग के लिए 482 कैदियों की स्क्रीनिंग हुई। 189 कैदियों के बलगम नमूने संकलित किए गये। जिला क्षय रोग अधिकारी संदीप शुक्ला ने बताया कि समय-समय पर शासन के निर्देशानुसार कैम्प लगाए जाते है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...