उन्नाव, फरवरी 4 -- उन्नाव। विश्व कैंसर दिवस के मौके पर बुधवार को जिला अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसदौरान डॉक्टरों ने लोगों को कैंसर से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। बुधवार को जिला अस्पताल में आयोजित गोष्ठी में एनीसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अमित तिवारी ने बताया कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों में गांठ बनना, वजन घटना, घाव न भरना, निगलने में कठिनाई या असामान्य रक्तस्राव शामिल हैं। बायोप्सी, इमेजिंग और ब्लड टेस्ट के जरिए कैंसर की जानकारी शुरुआती स्टेज पर मिल जाती है। इसके बाद डॉक्टर सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन, इम्यूनोथेरेपी के जरिए कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि को रोक देते हैं और मरीज की जान बच जाती है। एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि भारत में स्तन, मुख और बच्चेदानी का कैंसर अधिक होता है। रोकथाम के लिए धूम्रपान छोड़ना, स्वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.