जागरुकता के लिए वूमेंस क्लब ने छात्राओं को बांटे सेनेटरी पैड
झांसी, मई 14 -- झांसी। मणिकर्णिका वूमेंस क्लब ने गुरुवार को पं कृष्ण चंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज में सेनेटरी पैड का वितरण किया। इसमें छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य संबंधी कई बिन्दुओं की जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया कि मासिक धर्म के समय साफ-सफाई बनाए रखने, नियमित रूप से सेनेटरी पैड बदलने तथा उपयोग किए गए सेनेटरी पैड को सही तरीके से डिस्पोज़ करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। क्लब की सदस्यों ने छात्राओं को बताया कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम में सपना ओमनी राय, नूपुर अग्रवाल,तमन्ना के अलावा अन्य मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.