कानपुर, दिसम्बर 13 -- जागरुकता कार्यक्रम में स्वदेशी अपनाने का दिलाया संकल्प -स्वदेशी जागरुण मंच के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम मंगलपुर,संवाददाता। संदलपुर क्षेत्र के पलहनापुर गांव में शनिवार को स्वदेशी जागरण मंच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी को स्वदेशी अपनाकर राष्ट्र के विकास में सहयोग करने की बात कही गई। संदलपुर क्षेत्र के पलहनापुर गांव में शनिवार को स्वदेशी जागरण मंच जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वदेशी जागरण मंच कानपुर प्रांत के प्रांत सहसंयोजक जन्मेजय सिंह ने कहाकि हमारे देश पर अमेरिका जैसे देश की नज़रें लगी हुई है। वह भय दिखाकर विकास के रास्ते से अलग करना चाहता हैं। हम सभी भारतीय एक होकर विदेशी सामानों का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने का संकल्प ले, तो हमारे देश में विकास तेजी से होने लगेंगे। आ...