रांची, अगस्त 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) में शुक्रवार को सेबी और एएमएफआई के सहयोग से निवेशक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एएमएफआई के वरिष्ठ सलाहकार सूर्यकांत शर्मा ने मुद्रास्फीति और कर के प्रभावों को समझाते हुए पीपीएफ व सुकन्या समृद्धि जैसी दीर्घकालिक बचत योजनाओं के लाभ बताए। वहीं, प्रो. एआर त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को बचत, निवेश, बजट निर्माण और म्यूचुअल फंड के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने वित्तीय सिद्धांतों को सरल उदाहरणों से समझाते हुए पारंपरिक सूत्र के बजाय 'आय-बचत= व्यय' को अपनाने की सलाह दी, ताकि बचत प्राथमिकता बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...