सहारनपुर, फरवरी 18 -- भायला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में विद्यार्थियों ने संक्रामक रोगों से बचाव के लिए गांव की मलिन बस्ती में पहुंच जागरुकता अभियान चलाया। प्राचार्य डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि संक्रमिक रोग मक्खी-मच्छर के काटने से फैलते हैं। इसलिए हमे अपने आसपास वातावरण को स्वच्छ रखना होगा। नालियों एवं गड्ढे में पानी एकत्र न होने दें। बताया कि मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। कटे फल और बासी सब्जियों को न खाएं। डॉ. शिव दर्शन पुंडीर ने बताया संक्रमिक रोगों से बचाव का एकमात्र उपाय स्वच्छता अपनाना है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि संक्रमिक रोगी से हाथ न मिलाएं। इस दौरान शिविर में सोमपाल सिंह, हर्ष शर्मा, नीतू शर्मा, चंचल कौशिक, नूतन और वैष्णवी पांडे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...