जागरुकता अभियान: 23 हजार छात्राओं को माहवारी स्वच्छता और एनीमिया से बचाव के तरीके बताए
गाज़ियाबाद, मई 16 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले के स्कूलों में 'महीने के वो पांच दिन' अभियान चलाकर बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया। अभियान के तहत 39 स्कूलों की करीब 23,289 छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, एनीमिया से बचाव, मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सोसाइटी के सहयोग से हुआ। इस दौरान विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षित शिक्षिकाओं ने छात्राओं को माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक संकोच से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण स्कूलों में कार्यशाला से पहले 37 शिक्षिकाओं का विशेष ओरिएंटेशन एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया, ताकि वे छात्राओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.