बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट यूनियन द्वारा यातायात विभाग और परिवहन विभाग के सहयोग से सेटेलाइट चौराहे पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक जन जागरुकता कार्यक्रम हुआ। बरेली में पहला ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 051-2565758, व्हाट्सएप नंबर 9760160112 जारी किया गया। 500 स्टीगर टेंपो, कार आदि पर लगाकर हेल्पलाइन नंबर का प्रचार-प्रसार किया। कार्यक्रम में में एआरटीओ वैभव सोती और ट्रैफिक सीओ हर्ष मोदी थे। इस मौके पर ट्रांसपोर्ट यूनियन के संरक्षक विशाल मेहरोत्रा, महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, प्रभजीत सिंह, विष्णु शुक्ला, डॉ प्रदीप सक्सेना, हेमंत, मनोज गुप्ता, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रंजीत सिंह, एसआई जितेंद्र सिंह, एसआई कपिल, एसआई मनोज कुमार का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...