सीतापुर, मार्च 29 -- बिसवां। ब्राह्मणी टोला में महिला जागरण समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा का भव्य जागरण कार्यक्रम एवं माता की चौकी का आयोजन किया गया। लखनऊ से आईं प्रसिद्ध भजन गायिका सरस्वती मिश्रा एवं बंदना शुक्ला ने अपने सुरों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले इस भक्ति कार्यक्रम में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने उपस्थित होकर भक्ति रस का आनंद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...