बाराबंकी, मार्च 28 -- निन्दूरा। क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज में श्री बाबा परमहंस दास नवयुवक जागरण समिति एवं युवा ग्रुप द्वारा मां दुर्गा का विशाल 19वां रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरी रात माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। शनिवार को दुगां प्रतिमा विजर्सन यात्रा निकाली गई। भक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते गुलाल उड़ाते चल रहे थे। शारदा नहर में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जागरण की शुरुआत भगवान गणेश की आकर्षक झांकी के साथ हुई। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण भगवान शंकर, सीता-राम हनुमान व माता दुर्गा सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। पूरी रात भजन-कीर्तन चलता रहा। कानपुर से आए राम जी श्याम जी जागरण परिवार की गायिका मन्नत शर्मा ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धाल...