कौशाम्बी, मार्च 28 -- कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र के डोरमा गांव के सामने शुक्रवार दोपहर हुए भीषण हादसे के बाद कुरौली गांव में मातम पसरा हुआ है। घरों में चूल्हे नहीं जले, रात जागते हुए कटी। शनिवार भोर पहर एंबुलेंस से शवों के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो महिलाएं-बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगे। हर घर चीत्कारों से गूंज उठा। दोपहर बाद किसी का यमुना के किनारे तो किसी का खेतों में अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों समेत 10 लोगों की जान चली गई थी। जान गंवाने वाली कुरौली गांव की दर्शनिया, रंजना उर्फ कल्लो देवी, राजकुमारी और छह वर्षीय मयंक के शव शनिवार सुबह गांव पहुंचे। देर रात इलाज के दौरान गांव की ही घायल सुंदी देवी और मैकी भी मौत हो गई। इस दोनों के शव देर शाम गांव आए। दर्शनिया के शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.