चम्पावत, अप्रैल 13 -- जगदीश, लोहाघाट। गुमदेश के जाख जिंडी में जिला योजना के तहत 12 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। ग्रामीणों ने सीएम का आभार जताया है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन कलौनी ने बताया कि जिला योजना के तहत जाख जिंडी के चमोला तोक में पांच, सोराड़ में ती, जुजरी बस्ती व जिंडी में दो सोलर लाइट लगाई गई हैं। ग्रामीण चंद्रशेखर, मगन राम, प्रेमचंद, रमेश चंद्र, महेश चंद्र, रमेश कलौनी और हरीश कलौनी ने सीएम और भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...