पिथौरागढ़, अप्रैल 1 -- जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल-हर घर जल का दावा ग्राम सभा भामा जाखनी उप्रेती में फेल साबित हो रहा है। गांव में पाइप लाइन बिछाए जाने के वर्षों बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि संकट के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को कई किलोमीटर दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या के निदान की मांग की। इस दौरान बलवन्त सिंह, अनिल बिष्ट, मनोज टम्टा, दीपक धानिक, हयात सिंह बोरा, गणेश रावल, पिंकी गंगोला सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.