जाको राखे साइयां...बिहार में चलती ट्रेन के नीचे फंसीं 3 महिला 1 बच्ची, दिल दहला देने वाला Video
नई दिल्ली, मई 16 -- Heart Wrenching Video: बिहार के समस्तीपुर में शाहपुर पटोरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर जीवन और मौत के बीच हुई जंग देख प्रत्यक्षदर्शियों की आंखें फटी रह गईं। पटरी और प्लेटफॉर्म के बीच के चंद इंच के फासले में तीन महिलाएं और एक मासूम बच्ची एक-दूसरे को जकड़े लेटी रहीं और उनके ऊपर से धड़धड़ाती ट्रेन के 10 डिब्बे गुजर गए। इस दौरान ट्रेन के हिस्सों से रगड़ लगने से चारों घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी पहुंचाया गया, जहां से समस्तीपुर रेफर किया गया है। लोगों ने बताया कि प्लेटफार्म बदलने के दौरान चारों ने फुट ओवर ब्रिज की बजाय खड़ी मालगाड़ी के नीचे से गुजरने की कोशिश की। इसी बीच मालगाड़ी खुल गई। इस दौरान घटना का वीडियो बनाते रहे। घटना गुरुवार की है।अचानक झटके के साथ दौड़ने लगी ट्रेन, अटक गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.