जाकिर खान और अल्बर्ट तिग्गा बने सांसद प्रतिनिधि
गुमला, जून 13 -- जारी। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने जारी प्रखंड के लिए मो. जाकिर खान और चैनपुर प्रखंड के लिए अल्बर्ट तिग्गा को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सांसद ने दोनों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों प्रतिनिधि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति के बाद दोनों प्रतिनिधियों ने सांसद का आभार जताते हुए जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.