गिरडीह, मार्च 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी के खुर्शीद अंसारी को गोली मारकर हत्या करने के प्रयास मामले में पुलिस ने जाकिर को पिस्टल व गोली बेचने वाले समीर अंसारी उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया है। समीर की गिरफ्तारी के बाद गुरूवार को पुलिस ने उसे अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि समीर अंसारी उर्फ रिंकू नामक युवक से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी निवासी मो जाकिर अंसारी ने 35 हजार रुपये में पिस्टल व दो गोली खरीदी थी। 03 दिसंबर की देर शाम खुर्शीद को गोली मारने की वारदात हुई थी। वारदात के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने मो जाकिर समेत वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.