मेरठ, मार्च 25 -- लोहियानगर की जाकिर कॉलोनी में मंगलवार देर रात महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध पर आरोपियों ने महिला को बीच सड़क पर पीटा। मामले में पुलिस को शिकायत की गई, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन सभी फरार हो गए। जाकिर कॉलोनी गली 25 निवासी महिला से मोहल्ला निवासी अमन आए दिन छेड़छाड़ करता था। महिला ने विरोध किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद पंचायत हुई, जिसमें आरोपी को चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी मंगलवार रात करीब 11 बजे आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर महिला को परेशान किया। महिला ने विरोध दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर महिला से बीच सड़क पर मारपीट कर दी और घसीट दिया। पीड़िता लहूलुहान हालत में थाने पहुंची और आरोपी अमन और दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी। पुलि...