नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- अभिजीत दीपके यानी कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अब ममता बनर्जी के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए हैं। साथ ही कहा है कि दोनों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए। हाल ही में चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विवाद के बीच तृणमूल कांग्रेस के मुख्य नाम और चुनाव चिह्न जो जोड़ा फूल फ्रीज कर दिया था। दीपके ने कहा कि चुनाव आयुक्त को गले में भाजपा का पट्टा पहन लेना चाहिए। उन्होंने कहा, 'चुनाव आयोग को इतनी मेहनत नहीं करनी चाहिए। इतना मेहनत नहीं करना चाहिए। औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए। ज्ञानेश कुमार जाएं, वहां पर जेपी नड्डा के हाथों से अपने गले में भाजपा का पट्टा पहन लें।' यह भी पढ़ें- कॉकरोचों को मिली जीत, सरकार ने दे दि...