जाओ जाकर कोई नौकरी ढूंढो; बड़े भाई को अच्छी नहीं लगी छोटे भाई की यह राय, ले ली जान
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के राजोकरी पहाड़ी इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू झगड़े के दौरान 21 साल के एक युवक की उसी के बड़े भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार यह घटना उस वक्त हुई, जब छोटे भाई ने अपने बेरोजगार बड़े भाई को कोई काम करने की सलाह दी थी। बड़े भाई को ये सलाह नागवार गुजरी, जिसके बाद वह गुस्से में आ गया और छोटे भाई से झगड़ने लगा। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर उसने छोटे भाई को चाकू मार दिया। हालांकि दो दिन तक चले इलाज के बाद युवक ने दमतोड़ दिया। मृतक की पहचान ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश सिंह (21) के रूप में हुई है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आरोपी युवक की पहचान रूप सिंह उर्फ कालिया (25) के रूप में हुई है, जो कि बेरोजगार है और नशे का आदी है। पुलिस ने बताया कि चाकूबाजी की यह व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.