बुलंदशहर, जनवरी 10 -- गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर रविवार को नगर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। मोतीबाग स्थित गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगुवाई में शुरू हुए इस कीर्तन में श्रद्धा और शौर्य का अनूठा संगम देखने को मिला। फूलों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के दर्शन के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पालकी का स्वागत किया गया। गुरू के नाम का अटूट लंगर श्रद्धालुओं में खूब बांटा गया। गतका पार्टियों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शनिवार को नगर में निकाल गए कीर्तन में शामिल गतका पार्टी के कलाकारों ने तलवारबाजी और युद्ध कला के ऐसे हैरतअंगेज करतब दिखाए कि राहगीर अचंभित हो उठे। कलाकारों में नन्हे बच्चों के साहस ने विशेष रूप से सबका ध्यान खींचा। शोभायात्रा के मार्ग में स्वर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.