जांता से कूचकर बड़े भाई की हत्या, बिहार में छोटा भाई खून का प्यासा क्यों हो गया
मुख्य संवाददाता, जून 28 -- बिहार में एक छोटा भाई अपने ही बड़े भाई के खून का प्यासा इस कदर हो गया कि उसकी करतूत जानकर आप दंग रह जाएंगे। इस छोटे भाई की सनक इतनी बढ़ गई कि उसने बड़ी ही बेरहमी से अपने ही बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया है। हैरान कर देने वाली वारदात मुजफ्फरपुर जिले की है। मुजफ्फरपुर जिले में मुशहरी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रविवार सुबह रिश्तों का कत्ल हो गया। आपसी विवाद में छोटे भाई ने जांता से सिर पर वार कर बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे की है। बताया जा रहा है कि नवादा गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष महतो का उसके छोटे भाई अशोक महतो से घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि गुस्से में अशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.