जांच होने तक इंचार्ज को हटाने की मांग
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी। बीएचयू के छात्र नेता डॉ. मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। छात्रों ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर में आयुष्मान योजना में हुई अनियमित्ता को लेकर शिकायत हुई है। इस मामले में लोकायुक्त ने इंचार्ज को सम्मन भी जारी किया है। ऐसे में जांच की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारी को जांच अवधि तक प्रशासनिक दायित्वों से पृथक किया जाना आवश्यक है। इस दौरान हर्ष त्रिपाठी, सुजीत पासवान, अंकित पूर्वे, रजत सिंह, अभय सिंह, कृष्णकांत पाठक, कुमार अभिषेक, हिमांशु राय तथा वर्चस्व सिंह मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बीएचयू शिक्षकों के विरुद्ध गठित जांच कमेटी की ओर से लगातार तीसरा पत्र जारी कर इसे 'अंतिम अवसर' बताए जाने के बाद शिक्षकों एवं शैक्षणिक समुदाय में असंतोष बढ़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.