पटना, मार्च 23 -- पटना के दानापुर में एक निर्माणाधीन पुल की दीवार गिरने के बाद अब सरकार में ऐक्शन में है। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि दानापुर के ढिबरा में पुल की दीवार गरने की जानकारी मिली थी और इसके संबंध में अधिकारियों से बात हुई है। रामकृपाल यादव ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो इसकी जांच करें और देखें की गुणवत्ता में कमी हुई है या फिर क्या हुआ? सरकार इस मसले पर चुपचाप नहीं बैठेगी। इससे संबंधित जो अधिकारी या ठेकेदार होंगे उसपर कार्रवाई की जाएगी। जो लोग जिम्मेदार होंगे उनपर सरकार कार्रवाई करेगी। आपको बता दें कि बीते शनिवार को दानापुर इलाके में विजय सिंह पथढिबरा प्रोजेक्ट के तहत बन रहे एक छोटे पुल की दीवार गिर गई थी। इस हादसे में 2 मजदूर मलबे में दब गए थे। हालांकि, उस वक्त दोनों घायल मजदूरों को ब...