गौरीगंज, जुलाई 13 -- संजय गांधी अस्पताल में वृद्ध की इलाज के दौरान हुई थी मौत अमेठी। संवाददाताबीते रविवार को मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं सीएमओ द्वारा गठित जांच कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।रामगढ़ गांव निवासी हृदय रोग से पीड़ित 65 वर्षीय चंद्र भान सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह की रविवार की अपरान्ह तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शाम को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। अस्पताल के अंदर तोड़फोड़ भी की गई थी। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था और शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। व...