छपरा, अप्रैल 13 -- छपरा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति की अनुशंसा के आधार पर डी.ए.वी. महाविद्यालय, सीवान के प्राचार्य डॉ. रामानन्द राम का स्थानांतरण पी.सी. विज्ञान महाविद्यालय, छपरा में कर दिया है।जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय अनुशासनिक एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से लिया गया है, ताकि संबंधित महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। आदेश के अनुसार, डॉ. रामानन्द राम अपने वर्तमान पद का प्रभार महाविद्यालय के वरीय प्राध्यापक को सौंपेंगे। वहीं पी.सी. विज्ञान महाविद्यालय, छपरा में कार्यरत सहायक प्राध्यापिका-सह-प्रभारी प्राचार्या डॉ. स्मिता पाण्डेय को निर्देश दिया गया है कि वे अपना प्रभार डॉ. रामानन्द राम को सौंप दें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.