गाजीपुर, मई 9 -- खानपुर। गोरखा स्थित जसवंत राय स्मारक इंटर कॉलेज के सहायक शिक्षक जांच शुरू होते ही विद्यालय से लापता हो गए हैं। अचानक गायब होने से शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि शिक्षक के शैक्षिक अभिलेखों को लेकर विभागीय स्तर पर जांच तेज कर दी गई है। इसी बीच यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान मूल्यांकन ड्यूटी में तैनात शिक्षक केंद्र पर कार्य अधूरा छोड़कर चले गए थे। जानकारी के अनुसार उन्होंने 18 मार्च तक ही ड्यूटी की, इसके बाद अवकाश लेकर छुट्टी पर चले गए और फिर विद्यालय नहीं लौटे। विद्यालय प्रशासन को भी उनके संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- जांच शुरू होते ही शिक्षक लापता शिक्षक के अचानक लापता होने से क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...