फतेहपुर, मार्च 26 -- फतेहपुर। डीआईओएस दफ्तर के बाबू के नींद की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किये जाने का मामला भाजपा आलाकमान तक पहुंच गया है। पद दिलाने के बदले रुपये लेने के आरोपों में पार्टी की किरकिरी पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने खासी नाराजगी जताई है। उधर डीएम के निर्देश पर गठित जांच समिति के जांच शुरु करते ही एक दूसरे पर सोशल मीडिया के जरिये किये जा रहा वार गुरुवार को थमा नजर आया। वहीं पार्टी ने भी अपने स्तर से पूरे मामले की जांच शुरु कराई है। बता दें कि डीआईओएस दफ्तर में तैनात बाबू विनोद श्रीवास्तव ने सोमवार देर शाम दफ्तर स्थित अपने कार्यालय में एक साथ कई नींद और बीपी की दवा की गोलियां खा ली थीं। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना पर डीआईओएस राकेश कुमार और एडीएम वित्त एवं राजस्व अविनाश त्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.