लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- एनएचएआई एवं सड़क परिवहन मंत्रालय के तत्वावधान में टोल प्लाजा मैगलगंज के सौजन्य से छात्रों के लिए आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लेकर अपनी आंखों की जाँच कराई। भारतीय इंटर कॉलेज मैगलगंज में आयोजित दो दिवसीय इस शिविर में 400 से अधिक छात्रों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा छात्रों की दृष्टि का परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श भी दिया गया। शिविर में यह भी बताया गया कि जिन छात्रों में चश्मे की आवश्यकता पाई गई है, उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क चश्मे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा। शिविर में नेत्र चिकित्सक व उनकी टीम सहित एनएचआईटी मैनेजर बृजेश कुमार सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.