बगहा, अप्रैल 12 -- बेतिया। संकल्प नाइंटी फाइव द्वारा रविवार को एक दिवसीय निशुल्क मेघा स्वास्थ्य जांच शिविर सह मुफ्त दवा वितरण का आयोजन किया गया। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उचित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में एसएसबी 65 बटालियन बगहा दो की स्वास्थ्य टीम भी अपने दल व उपकरणों के साथ उपस्थित रही। सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। लगभग 700 मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर बीपी व शुगर जांच के बाद उन्हें संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों के पास भेजा गया। सभी मरीजों का आधार कार्ड सत्यापन कर मुफ्त आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। आंखों के मरीजों की जांच कर ऑपरेशन की आवश्यकता वाले मरीजों का भविष्य में संस्था द्वारा नि:शुल्क ऑपरेशन हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया। शिविर में प्रमुख चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.