जांच रिपोर्ट में मिली खामियों के बावजूद किया गया लाखों का भुगतान
अयोध्या, जून 18 -- तारुन संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय गरौली के मनरेगा योजना से बनाई गई चहारदीवारी में शिकायत के बाद गठित जांच कमेटी को मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं मिला था। लेकिन जांच रिपोर्ट को नजरंदाज करते हुए ब्लॉक कर्मियों ने करीब चार लाख 21 हजार रुपये का भुगतान कर दिया, जिसकी ऑनलाइन शिकायत गांव निवासी सुधीर तिवारी ने उच्चाधिकारियों से की है। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि बाउंड्रीवाल के निर्माण में अनियमितता की शिकायत की गई थी। इसकी जांच उच्चाधिकारियों द्वारा टीम गठित कर की गई। जांच रिपोर्ट में निर्धारित मानकों का पालन न किये जाने उल्लेख करते हुये गुणवत्ता पर संदेह व्यक्त किया था और शासकीय धन के भुगतान को रोक दिया गया था। चहारदीवारी के निर्माण के लिये 962327 रुपये खर्च का अनुमान लगाया गया था। इसमें से ब्लॉक कर्मियों ने रोक के बावजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.