पीलीभीत, अगस्त 14 -- पीलीभीत। धन्वन्तरि अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में गुरुवार को परिजन एक बार फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम, सीएमओ, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने परिजनों से बातचीत की। अफसरों ने परिजनों को जांच रिपोर्ट दिखाई। रिपोर्ट देखने के बाद परिजनों ने उसमें कई महत्वपूर्ण तथ्यों को शामिल नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए असंतुष्टि जताई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: नवजात बच्ची को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचीं महिलाएंपुनम अवस्थी का मामला परिजनों ने ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया दिए जाने की स्थिति स्पष्ट करने के लिए अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की मांग भी की। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रंजीत सिंह कॉलोनी निवासी पूनम अवस्थी की तीन अगस्त को गांधी स्टेडियम रोड स्थित धन्वन्तरि अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी...