जांच रिपोर्ट गलत देने के आरोपी लैब प्रबंधन को नोटिस
नोएडा, जून 22 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को दादरी स्थित पाथलाइफ डायग्नोस्टिक सेंटर को नोटिस जारी कर लैब रिपोर्ट से संबंधित जानकारी मांगी। लैब प्रबंधन पर आरोप है कि 12 वर्षीय छात्रा की लैब रिपोर्ट गलत दी गई थी। तीन चिकित्सकों की समिति ने लैब और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है। दोनों के बयान दर्ज कर समिति के सदस्य एक सप्ताह में नोडल अधिकारी को रिपोर्ट सौपेंगे। शिकायतकर्ता सोहनपाल शर्मा ने सीएमओ को शिकायत दी थी कि 15 मई को बेटी आरवी को बुखार समेत अन्य परेशानी होने पर डॉक्टर के पास ले गए थे। लैब से लीवर फंक्शन जांच कराई। लैब की रिपोर्ट में एसजीओटी और एसजीपीटी के स्तर सामान्य बताए गए। शक होने पर 19 मई को दूसरी लैब में जांच कराई, तो रिपोर्ट में एसजीओटी का स्तर लगभग 5000 और एसजीपीटी का स्तर करीब 4500 था। सीएमओ के निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.