बिहारशरीफ, फरवरी 28 -- हिलसा में आवास योजना के लाभुक से कमीशन मांगने का मामला हिलसा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 में आवास योजना के लाभुक से 30 हजार रुपये कमीशन मांगने का मामला सामने आया था। मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने करीब 20 दिन पहले ही जांच प्रतिवेदन सौंप दिया है। इसके बाद भी इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूत्रों की मानें तो जांच में आरोपों को सही पाया गया है। जांच टीम ने आवेदिका व उनके पति से पूछताछ की थी। संबंधित कागजों की भी जांच की थी। मकान निर्माण स्थल का मुआयना भी किया गया था। जांच रिपोर्ट में क्या है, इसका भी खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। लाभुक सुमन्ता देवी ने वार्ड पार्षद पर कमीशन मांगने, धमकी देने का आरोप लगाया था। वीडियो वायरल होने के बाद जांच टीम का गठन किया गया था। का...