प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करछना के पचदेवरा में दो ट्रेनों से पांच यात्रियों के कटने के बाद रेलवे की उच्च स्तरीय जांच कमेटी ने बड़ा बदलाव सुझाया है। अब यदि किसी कारणवश ट्रेन मुख्य लाइन या असुरक्षित स्थान पर रुकती है, तो एस्कॉर्ट टीम तुरंत सक्रिय होकर सीटी बजाते हुए और आवाज लगाकर यात्रियों को नीचे उतरने से रोकेगी। कमेटी का मानना है कि समय रहते चेतावनी दी जाती तो 15 अप्रैल को चार यात्रियों की जान बचाई जा सकती थी। यह रिपोर्ट रेलवे के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) में बड़े बदलाव का आधार बनेगी।बता दें कि 15 अप्रैल की शाम कालका एक्सप्रेस के चालक ने एक शव देखकर ट्रेन रोक दी थी। इस दौरान जनरल बोगी से यात्री उतरकर रेलवे ट्रैक पर आ गए। तभी दूसरी ओर से तेज रफ्तार से गुजर रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार...