जांच रिपोर्ट : कुट्टू का सैंपल फेल, मिला फंगस
बुलंदशहर, अप्रैल 16 -- जनपद में 20 मार्च को कुट्टू का आटा खाने से 50 से अधिक लोगों के बीमार होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट में कुट्टू के सैंपल में फंगस (एफलोटॉक्सिन) की पुष्टि हुई है, जिसे स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। गौरतलब है कि कुट्टू का आटा खाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान मंडी फतहगंज स्थित सप्लायर उमेश चंद एंड संस से कुट्टू का सैंपल लिया गया था, जिसमें फंगस पाया गया। बताया जा रहा है कि इसी प्रतिष्ठान से जिले में कुट्टू की सप्लाई की गई थी। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार के अनुसार, टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से करीब 3.5 कुंतल कुट्टू जब्त किया था। इसके अतिरिक्त, जिले के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.